फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gym operators entered the house shot, serious

घर में घुसकर जिम संचालक को मारी गोली, गंभीर

Tue, 07 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gym operators entered the house shot, serious
गोली - फोटो : demo pic

सेक्टर-128 स्थित सुल्तानपुर गांव में रविवार रात बाइक सवार दो हमलावरों ने जिम संचालक के घर में घुसकर संचालक पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। परिवार वालों ने घायल अवस्था में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर गांव में राजकुमार त्यागी परिवार समेत रहते हैं।

रविवार रात को खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए चले गए, जबकि उनका छोटा बेटा अतुल त्यागी (26) आंगन में टहल रहा था। इसी दौरान 10.45 बजे बाइक सवार दो हमलावर आए और घर का मेन गेट खुला होने के चलते सीधे अंदर घुस आए। पीछे बैठे शख्स ने अतुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तभी एक गोली उनके पेट में लग गई और गिर गए। फिर हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले और अतुल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
 अतुल के बड़े भाई अंबरीश त्यागी ने बताया कि उनके परिवार का गाजियाबाद के फिरोजपुर गांव में 18 बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 2003 में यह जमीन पिता राजकुमार त्यागी ने शौराज से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर वह लोग खेती कर रहे थे, लेकिन पिछले एक साल से शौराज का जमाई सतीश इस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहा है। आरोप है कि इसी को लेकर करीब 15 दिन पहले सतीश, उसके तीन बेटों और भाई ने उन पर फिरोजपुर में खेत में पानी डालते समय तलवार से हमला कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने गाजियाबाद के निवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। अंबरीश के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठा शख्स भी सतीश ही था और उसी ने गोली चलाई।


वहीं बाइक चला रहे शख्स के हेलमेट पहने होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई है। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सतीश के खिलाफ एक्सप्रेस वे थाने में हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed