{"_id":"5871188f4f1c1b0a321592c0","slug":"gul-made-the-power-of-many-colonies-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने गुल कर दी कई कालोनियों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने गुल कर दी कई कालोनियों की बिजली
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और ओलावृष्टि ने शनिवार को कई कालोनियों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। गोविंदपुरम में 132 केवी सब-स्टेशन का केबल बॉक्स फुंक जाने से गोविंदपुरम और चिरंजीव विहार सब-स्टेशन बंद हो गए। अटौर सब-स्टेशन में भी बारिश की वजह से फाल्ट आ गया। फाल्ट ठीक करके दोपहर दो बजे के बाद विद्युत सप्लाई बहाल हो पाई।
विज्ञापन
सुबह बारिश शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही गोविंदपुरम 132 केवी सब-स्टेशन का केबल बॉक्स जल जाने से गोविंदपुरम, स्वर्णजयंती पुरम, चिरंजीव विहार, अवंतिका, महेंद्रा एंकलेव, शास्त्री नगर समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता आरके बंसल ने बताया कि सुबह पांच बजे से ठप हुई आपूर्ति दो बजे बहाल हुई। इस दौरान केबल बक्सा बदला गया। वहीं, अटौर स्थित 132/33 केवी सब-स्टेशन में भी बारिश की वजह से आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से मेरठ रोड स्थित कई कालोनियों में आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
न्यू आर्य नगर चौक के पास पंजाब एक्सपेलर कंपाउंड में एक ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इसकी वजह से इस क्षेत्र में भी करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।