फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   guise of investment; money defrauded from another person was paid out

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 3.85 लाख रुपये ठगे, मुनाफे में दी दूसरे से ठगी गई रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
guise of investment; money defrauded from another person was paid out
इंदिरापुरम। नीतिखंड एक निवासी संदीप गोयल को शेयर में निवेश से मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.85 लाख रुपये ठग लिए। घटना साल-2024 में हुई। मुनाफे में जो रकम दी थी वह भी ठगों ने किसी अन्य व्यक्ति से ठगी करके उनके खाते में भेज दी थी। जून 2026 में कर्नाटक कोर्ट से नोटिस मिलने पर ठगी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में संदीप गोयल ने बताया कि वर्ष 2024 में अज्ञात लोगों ने उन्हें शेरखान नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इसके बाद शेयर में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले छोटे निवेश पर उन्हें मुनाफे के 60 हजार रुपये दिए। स्कोर कम होने की बात कहते हुए और निवेश के लिए फंसाया। पीड़ित ने बताया कि धीरे-धीरे उन्होंने 3.85 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब भी उन्हें लाभ की रकम नहीं निकालने दी गई। 8 अगस्त 2024 को उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 जून 2026 को उन्हें कर्नाटक के बागलकोर्ट थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ। उस समय उन्हें पता चला कि मुनाफे के नाम पर उनके खाते में भेजी गई रकम साइबर ठगी की थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की और पुलिस को भी तहरीर सौंपी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed