फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   guard caught thief red-handed while he stealing wires from street light pole in Wave City

10 KG तार चुराते पकड़ा चोर: स्ट्रीट लाइट का पोल खोलते समय QRT टीम ने रंगे हाथों दबोचा, बाइक और फोन बरामद

Sat, 25 Jul 2026 05:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

गाजियाबाद की वेव सिटी में स्ट्रीट लाइट तार चोर रंगे हाथों पकड़ा गया।  त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) ने कार्रवाई के दौरान दबोचा। आरोपी के पास से चोरी का तार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन
guard caught thief red-handed while he stealing wires from street light pole in Wave City
शातिर चोर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेवसिटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के पोल से बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर चोर को क्विक रिस्पांस टीम की सतर्कता से रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में चोरी किया गया बिजली का तार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


वेव सिटी की क्यूआरटी टीम में तैनात सुरक्षा अधिकारी सचिन कुमार के अनुसार, वेवसिटी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार स्ट्रीट लाइट पोल से बिजली के तार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। 24 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे, जब क्यूआरटी टीम के सुरक्षा अधिकारी सचिन कुमार, अपनी टीम के साथ 57 मीटर रोड पर सेल्स पवेलियन के सामने पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को स्ट्रीट लाइट का पोल खोलकर तार चोरी करते देखा, सुरक्षा टीम को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम के सदस्यों ने दौड़कर उसे मौके पर ही धर दबोचा। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल कुमार पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम महरौली वेव सिटी बताया, उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 8 से 10 किलोग्राम चोरी किया बिजली का तार, स्पलेंडर मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पोल खोलकर बिजली के तार चोरी कर रहा था। क्यूआरटी टीम द्वारा आरोपी को बरामद तार, बाइक और मोबाइल के साथ वेव सिटी थाने लाया गया। सुरक्षा अधिकारी सचिन कुमार निवासी ग्राम राजमऊ, अलीगढ़, हाल पता सेक्टर 6 कमांड सेंटर वेव सिटी द्वारा आरोपी कपिल कुमार निवासी महरौली के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि वेव सिटी क्यूआरटी के सिक्योरिटी आफिसर सचिन कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी कपिल कुमार निवासी ग्राम महरौली वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed