{"_id":"6a8347f7ec70ae4be10e0ab0","slug":"gst-teams-vehicle-hit-on-eastern-peripheral-five-injured-including-a-tax-officer-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-956207-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरिफेरल पर जीएसटी टीम के वाहन को मारी टक्कर, कर अधिकारी सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरिफेरल पर जीएसटी टीम के वाहन को मारी टक्कर, कर अधिकारी सहित पांच घायल
विज्ञापन
मसूरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राज्य कर विभाग की सचल दल टीम को टक्कर मार दी। यह घटना 15 अगस्त की रात मसूरी थाना क्षेत्र में हुई। हादसे में राज्य कर अधिकारी दिव्यांश मोहन, दो सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। घायल राज्य कर अधिकारी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल राज्य कर अधिकारी दिव्यांश मोहन के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ सरकारी वाहन से रात की गश्त पर थे। टीम में उनके साथ चालक रवि प्रकाश शुक्ला, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कुमार, आरक्षी गौरव कुमार और सेवक तुमबन सिंह शामिल थे। दुहाई से डासना की ओर बढ़ते समय टीम को बाईं तरफ एक संदिग्ध माल से भरा वाहन खड़ा दिखा। टीम ने वाहन को आगे रोककर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांश मोहन, धीरेन्द्र कुमार, गौरव कुमार और संदिग्ध वाहन के पास खड़े दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दिव्यांश मोहन ने डायल 112 और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर मसूरी थाना पुलिस, सचल दल यूनिट नौ के कर्मचारी और एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राज्य कर अधिकारी दिव्यांश मोहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने मसूरी थाना पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके। जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।