फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GST catches goods being transported to Delhi after issuing bills from a bogus firm

Ghaziabad News: बोगस फर्म से बिल जारी कर दिल्ली जा रहा माल जीएसटी ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
GST catches goods being transported to Delhi after issuing bills from a bogus firm
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की टीम ने फर्रूखाबाद के कर चोरी गैंग के सदस्य सुखबीर के तंबाकू उत्पाद लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा है। माल बोगस फर्म से बिल जारी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था। टीम ने ट्रकों को मोहननगर कार्यालय में खड़ा कराया है। अधिकारियों ने माल की कीमत का शुरुआती आकलन करीब छह लाख रुपये किया है। इस पर तीन लाख रुपये का कर भुगतान होना है।
विज्ञापन

जीएसटी के अपर आयुक्त जोन प्रथम रामकेश्वर ने बताया कि दोनों ट्रक बुधवार को एनएच-9 पर सहायक आयुक्त सुमन पटेल की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान पकड़े गए। दस्तावेजों में माल की खरीद फर्रूखाबाद की अमन ट्रेडिंग कंपनी से दिखाई गई है। जांच के दौरान फर्म का बोगस होना पाया गया।
विज्ञापन

बोगस फर्म सिर्फ कागजों पर संचालित होती हैं। इनके नाम से कमीशन पर बिल जारी कराकर माल कहीं और से खरीदा जाता है। टीम ने मामले की गहनता से जांच करने के लिए फर्रूखाबाद के अधिकारियों को पत्र भेजकर फर्म की जानकारी मांगी है। बताया कि जांच में कर चोरी की धनराशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed