{"_id":"6af9fcfb71869af23400a994","slug":"grap-3-restrictions-slow-down-the-pace-of-development-deadlines-for-several-projects-to-be-extended-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1022676-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ग्रैप-3 की पाबंदियों ने रोकी विकास की रफ्तार, कई योजनाओं की बढ़ेगी डेडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ग्रैप-3 की पाबंदियों ने रोकी विकास की रफ्तार, कई योजनाओं की बढ़ेगी डेडलाइन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदूषण बढ़ने के साथ लागू हुए ग्रैप-3 ने जिले की विकास योजनाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। निर्माण कार्यों पर रोक के चलते समयसीमा के करीब पहुंच चुकी कई परियोजनाओं के तय समय पर पूरा होने की संभावना कम हो गई है। इनमें मधुबन बापूधाम आरओबी, एलिवेटेड रोड की स्लिप रोड और बुनकर मार्ट समेत कई सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। पाबंदियों के कारण काम प्रभावित होने से इन परियोजनाओं की डेडलाइन बढ़ानी पड़ सकती है। इसे देखते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) समेत संबंधित विभाग आगे की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं।
प्राधिकरण के सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक है। कुछ योजनाएं ऐसी हैं, जिनका काम जल्द पूरा होने वाला था। निर्माण कार्य रुकने से इनमें देरी हो सकती है। हालांकि, समय पर काम पूरा कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
मधुबन बापूधाम आरओबी की बढ़ेगी समयसीमा
मधुबन बापूधाम आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण पूरा करने की समयसीमा 30 नवंबर तय की गई थी। अब इसके तय समय पर पूरा होने की संभावना कम है। रेलवे को ट्रैक के ऊपर ब्रिज बनाने का काम करना था। रेलवे की ओर से इस हिस्से में निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रैप की पाबंदियां लागू होने से काम रोकना पड़ा। अधिकारियों का दावा है कि पाबंदियां हटने के बाद काम तेजी से पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
करीब 87 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। शुरुआत में रेलवे की ओर से निर्माण से जुड़ी लागत पर आपत्ति जताए जाने के कारण कई बार काम अटका। बाद में जीडीए ने इस मद में जरूरी राशि का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद पांच साल बीतने के बाद भी आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे पहले दिसंबर 2025 और फिर मई 2026 तक निर्माण पूरा करने का दावा किया गया था।
थम गया एलिवेटेड रोड की स्लिप रोड का काम
इसी महीने वसुंधरा और इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड की स्लिप रोड तैयार करने का काम शुरू किया गया था। करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में पिलर बनाने का काम शुरू हो गया था। ग्रैप की पाबंदियां लागू होने के बाद निर्माण रोकना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, काम अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन पाबंदियों के चलते इसकी समयसीमा प्रभावित हो सकती है। स्लिप रोड बनने से वसुंधरा और इंदिरापुरम से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
दिसंबर तक काम पूरा करना चुनौती
मधुबन बापूधाम में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बुनकर मार्ट को प्राधिकरण दिसंबर में शुरू करने की योजना बना रहा था। अब निर्माण कार्य पर रोक के बाद इसे तय समय पर पूरा करना चुनौती होगा। मार्ट के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के आने की चर्चा है। समय पर काम पूरा कराने के लिए पाबंदियां हटने के बाद बचे हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, यह प्रदूषण के स्तर पर निर्भर करेगा। यदि 20 नवंबर के बाद भी पाबंदियां जारी रहती हैं तो मार्ट को दिसंबर में शुरू करने की योजना प्रभावित हो सकती है।
हम-तुम रोड समेत 100 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य रुके
जीडीए और लोक निर्माण विभाग की ओर से हाल ही में सड़कों का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण के बीच ग्रैप की पाबंदियां लागू होने से करीब 100 करोड़ रुपये के कार्य रुक गए हैं। इनमें हम-तुम रोड भी शामिल है। लंबे विवाद के बाद इसी महीने इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क पर भराव का काम किया गया था। अब निर्माण रुकने से इसके पूरा होने में भी देरी हो सकती है। सड़क तैयार होने तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।