{"_id":"66e3297ee02fa22706061f9e","slug":"gram-panchayats-with-good-governance-will-get-chief-ministers-incentive-award-ghaziabad-news-c-30-noi1096-464821-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सुशासन वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सुशासन वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार
विज्ञापन
गाजियाबाद। जो गांव सुशासन वाले होंगे, महिलाओं के हितैषी होंगे, उन ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नौ बिंदु निर्धारित हैं, जो 100 अंक के हैं। इन नौ प्रश्नों के उत्तर साक्ष्य के साथ देने होंगे। नौ बिंदुओं में गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, महिला हितैषी गांव और सुशासन वाला गांव शामिल है। इसमें सुशासन वाले गांव के लिए 20 अंक और बाकियों के लिए 10-10 निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम सत्यापन करेगी और उसके बाद शासन को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि 45 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। ऐसी ग्राम पंचायत जो दो साल से इस योजना में शामिल हो रही है वह इसमें शामिल नहीं होगी। चयन के बाद पुरस्कार की राशि में 25 लाख मिलेंगे, जिसको गांव के विकास के लिए खर्च किया जाएगा।