{"_id":"66da35b87434af5f2c0dde85","slug":"grabbed-six-lakh-rupees-on-the-pretext-of-partnership-in-scrap-business-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111742-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कबाड़ के कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कबाड़ के कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी में राज रेजिडेंसी सोसायटी के कारोबारी किशोर दवे को आसिफ मलिक ने कबाड़ के कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर छह लाख की रकम हड़प ली। उन्होंने साहिबाबाद पुलिस को रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लेन-देन के दस्तावेज की जांच कर रही है।
किशोर दवे ने पुलिस को शिकायत दी कि 2023 में दिल्ली के लाजपतनगर स्थित मिनी मार्केट में उनका बैटरी का व्यापार किसी वजह से बंद हो गया था। फरवरी 2023 में उनकी मुलाकात शहीदनगर के आसिफ मलिक से हुई थी। आसिफ ने उनसे बातचीत करने पर अपने साथ कबाड़ के कारोबार करने के लिए साझेदारी का ऑफर दिया। इसकी एवज में उन्हें 50 हजार रुपये महीना लाभ देने की बात कही थी। वह उसके जाल में फंस गए और अलग-अलग दिन में आसिफ को 10 लाख रुपये की रकम साझेदारी के तौर पर कारोबार के लिए दे दी। आरोप है कि रकम का लाभ मिलने के बाद आसिफ की नियत खराब हो गई और उसने चार लाख की रकम लौटाने के बाद बाकी के रुपये देने से मना कर दिया।
उन्होंने कई बार अपने रुपयों के लिए तकादा किया लेकिन बार-बार रुपये मांगने पर उन्हें करने की धमकी देकर भगा दिया। आरोप यह भी है कि आसिफ उनकी छह लाख की रकम हड़प कर घर से दूर भागने की फिराक में है। इससे पहले ही उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि लेनदेन के दस्तावेज की जांच कर रहे हैं।