फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grabbed seven lakhs on the pretext of winning 42 lakhs in the game

Ghaziabad News: खेल में 42 लाख जीतने का झांसा देकर सात लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Grabbed seven lakhs on the pretext of winning 42 lakhs in the game
गाजियाबाद। दिल्ली मयूर विहार के रहने वाले ठेकेदार श्याम सुंदर शर्मा से कुछ लोगों ने मकान बनवाने का ठेका देने का झांसा देकर मुलाकात की। इसके बाद चने का खेल खेलने और उसमें 42 लाख जीतने का दावा दिखाकर सात लाख रुपये हड़प लिए। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग पब्लिक थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में मकान निर्माण करने का ठेका लेते हैं। राकेश यादव नाम के व्यक्ति ने कॉल कर उनसे संपर्क किया और कहा कि उसके साहब नोएडा में मकान बनवाना चाहते हैं। 29 जून को राकेश यादव ने उन्हें अपने साहब से मिलने के लिए बुलाया और क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में ले गए, जहां उसने एक व्यक्ति को पंडित जी और नेता जी कहते हुए मुलाकात कराई।
विज्ञापन

इसके बाद वे उन्हें दोनों मिट्टी के भराई का ठेका लेने वाले एक व्यक्ति के साथ नोएडा में साइट दिखाने ले गए। वहां पहुंचकर सभी होटल में रुके। वहां पहुंचकर राकेश में एक व्यक्ति को कॉल कर बुलाया। इसके बाद एक फार्मूला श्याम सुंदर को बताकर, बुलाए गए व्यक्ति के साथ चने का खेल खेलने के लिए कहा गया। जिसमें बोली भी लगाई गई। आरोप है कि खेल में 42 लाख रुपये श्याम सुंदर की जीत का दावा किया और फिर राकेश ने उस व्यक्ति से रकम देने को कहा तो उसने शर्त रखी की जीती हुई रकम के बराबर श्याम रुपये दिखाए तो रुपये दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सुंदर सात लाख रुपये लेकर अगले दिन उनके पास पहुंचे। तो सभी लोग मेरठ के एक होटल में इकट्ठा हुए। वहां पर रुपये लेकर दोबारा वही चने का खेल खेला गया, जिसमें इस बार एक करोड़ रुपये तक की बोली लगाई गई। बाद में उनसे कहा कि वह एक करोड़ रुपये हार गए हैं। इसके बाद वे रकम मांगने लगे। रुपये न देने पर वहां से जाने न देने की धमकी दी। उन्होंने खेल खेलने से मना कर दिया और आगे का खेल मिट्टी की भराई के ठेकेदार से खेलने को कहा।

इस बार 96 लाख रुपये जीते जाने की बात कही। फिर जीती गई रकम को देने से पहले रुपये दिखाने की बात कही। श्याम का कहना है कि किसी तरह वह वहां से जान बचाकर निकले। धोखाधड़ी का एहसास होने पर मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed