{"_id":"649dca11dbf7c400980d067e","slug":"grabbed-seven-lakhs-on-the-pretext-of-missing-the-check-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-143042-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चेक गुम होने का बहाना बनाकर सात लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चेक गुम होने का बहाना बनाकर सात लाख हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम निवासी पवन कुमार से भिक्कनपुर निवासी पुष्पेंद्र और सुधा चौधरी ने चेक गुम होने की बात कहकर दूसरे चेक लेकर खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगे।
पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने 25.30 लाख रुपये में पुष्पेंद्र से कृषि भूमि का सौदा किया था। उन्होंने अलग-अलग रकम के चेक पुष्पेंद्र को दे दिए। आरोप है कि पुष्पेंद्र व उसकी पत्नी सुधा ने झूठ बोलकर उनसे एक चेक का भुगतान होने की बात कहकर अन्य चेक गुम होने की बात कही। इसके बदले में उन्होंने दूसरे चेक मांगे। इसके बाद भी उन्हें गुम होने की बात कहकर फिर से एक सात लाख रुपये का चेक लिया। उसने बाद वाले सात लाख रुपये के दोनों चेक से रकम निकाल ली। मामले में पवन ने कविनगर थाने में पुष्पेंद्र और सुधा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।