{"_id":"6490ad5de21a18d22303ce17","slug":"grabbed-20-lakhs-on-the-pretext-of-getting-admission-in-mbbs-ghaziabad-news-c-30-1-135971-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमबीबीएस में दाखिला कराने का झांसा देकर 20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमबीबीएस में दाखिला कराने का झांसा देकर 20 लाख हड़पे
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी परिमल पाल ने बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने के बहाने शिक्षण संस्थान के दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। शालीमार गार्डन पुलिस जांच कर रही है।
उनका कहना है कि बेटी रिया पाल ने नीट पास करके एमबीबीएस की पढ़ाई करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कोलकाता के एक शिक्षण संस्थान के बारे में पता किया। उसका ऑफिस लोनी भोपुरा रोड पर कोयल एंक्लेव में होने की जानकारी हुई। वह ऑफिस में पहुंचे तो वहां मौजूद निदेशक माधुरी सिरोही और प्रबंधक विवेक ने दाखिले के लिए 48 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कुछ किस्तों में 20 लाख 40 हजार रुपये जमा कर दिए। आरोप है कि समय पूरा होने के बावजूद बेटी का दाखिला नहीं हुआ। वह ऑफिस पर अपने पैसे लेने गए तो वहां मैनेजर ने बदसलूकी की और धक्का मारकर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-