{"_id":"649351f96bcc61d4130d3154","slug":"grabbed-1550-lakhs-in-the-name-of-selling-flat-threatened-on-demand-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-137013-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर 15.50 लाख हड़पे, मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर 15.50 लाख हड़पे, मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के शांति कुंज निवासी रेस्त्रा संचालक मोहम्मद शमीम अख्तर से राकेश यादव ने फ्लैट बेचने के नाम पर 15.50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि राकेश ने फ्लैट को किसी ओर व्यक्ति को बेच दिया। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो राकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके रेस्त्रा में घुसकर उनके साथ मारपीट की और तोड़-फोड़ कर फरार हो गए। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में राकेश व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मोहम्मद शमीम का कहना है कि 2014 में जयपुरिया सोसायटी में राकेश यादव से एक फ्लैट 23.75 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। उन्होंने 15.50 लाख रुपये राकेश को दे दिए। इसके बदले में उसने उन्हें रसीदें भी दीं। बाकी रकम बैनामा होने के दौरान देना तय हुआ। आरोप है कि कुछ समय बाद वह फ्लैट देखने गए तो पता चला कि राकेश ने फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो राकेश ने बंद बैंक खाते के दो चेक दे दिए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार के कार्रवाई की जाएगी।