फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Government ministers used to stand with rioters during SP's tenure: Bhupendra Chaudhary

सपा के कार्यकाल में दंगाइयों के साथ खड़े रहते थे सरकार के मंत्री : भूपेंद्र चौधरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government ministers used to stand with rioters during SP's tenure: Bhupendra Chaudhary
गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2017 से पहले सत्ता में रही समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में सरकार के मंत्री दंगाइयों के साथ खड़े होते थे। सपा सरकार में प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार और असुरक्षा का माहौल था। अब केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली सरकारों ने सड़क, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और विकास पर काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य निरंतर होते रहे, इसके लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजनगर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद ने भाजपा को शुरूआत से स्नेह दिया है। इसी की बदौलत सांसद वीके सिंह, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और 2017 में महापौर आशा शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि 2017 में 16 में से 14 सीटों पर भाजपा के मेयर जीते थे, इस बार सभी 17 नगर निगमों में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्याें की यह निरंतरता बनी रहे और अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जा सके इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा-370 को हटाने, राम मंदिर का निर्माण, भ्रष्टाचार को खत्म करने के जितने भी संकल्प लिए, सभी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के संकल्पों को पूरा करने के लिए नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी भाजपा का बहुमत होना जरूरी है। बहुमत होगा तो विकास के एजेंडे को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने आरोप लगाए, हमने विकास करके जवाब दिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। विपक्षी दलों के नेता इस पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कभी कहते हैं कि कुछ खास वर्ग के लोगों की पार्टी है, कभी अन्य आरोप लगाए, लेकिन हमने विकास करके उन आरोपों का जवाब दिया। भाजपा का कोई छुपा एजेंडा नहीं है, विकास करके देश को आगे बढ़ाने का एजेंडा है और उस पर काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed