फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Government land freed from possession of accused and others in Pramod murder case

Ghaziabad News: प्रमोद हत्याकांड में आरोपी और अन्य लोगों से कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government land freed from possession of accused and others in Pramod murder case
साहिबाबाद। महमूदपुर गांव में 22 अक्तूबर को हुई प्रमोद उर्फ लीलू की हत्या के मामले में टीलामोड़ पुलिस ने बुधवार को आरोपियों से सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। अभियान के बीच लोनी उप जिलाधिकारी अरुण दीक्षित ने अन्य कब्जाधारियों के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कराया। तीन घंटे में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने करोड़ों की कीमत की करीब एक हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण दीक्षित ने बताया कि महमूदपुर गांव में बुद्धराम पुत्र गोधु, टेकराम पुत्र प्रभु, मदन पुत्र प्रभु, जयराम पुत्र गोधु, धर्मवीर पुत्र हरचन्दी, प्रवीण पुत्र जस्सी उर्फ जसराम व जतन पुत्र बलजीत ने कच्चा व पक्का अवैध निर्माण कर कब्जा किया हुआ था। इनमें कुछ लोग प्रमोद हत्याकांड में आरोपियों के परिवारजन और रिश्तेदार हैं। सुबह दस बजे से टीलामोड़ थाना पुलिस के साथ अभियान की शुरुआत की गई थी लेकिन स्थिति को देखते हुए तुरंत इंदिरापुरम, लिंकरोड, कौशांबी, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, कौशांबी और खोड़ा थाने से अतिरिक्त फोर्स मांगा गया। बताया कि प्रमोद हत्याकांड में आरोपी सचिन और प्रवीण के परिवार ने अवैध कब्जा किया हुआ था। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने नामजद आरोपियों की अवैध सम्पत्ति से अर्जित जमीन व अवैध कब्जों को चिन्हित कर मुक्त कराने के निर्देेश दिए थे। कार्रवाई के दौरान लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया था लेकिन भारी पुलिस बल को देखकर कोई घर से नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed