फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Government does not bow down to lawyers, the pile of cases increases due to strike

Ghaziabad News: वकील झुके न सरकार, हड़ताल से मुकदमों का बढ़ा अंबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government does not bow down to lawyers, the pile of cases increases due to strike
गाजियाबाद। वकीलों की 29 अगस्त से चली आ रही हड़ताल समाप्त होने के आसार नहीं बन रहे हैं। वकीलों का कहना है कि हापुड़ के डीएम और एसपी के हटाए जाने तक हड़ताल खत्म होने का सवाल ही नहीं है। दूसरी ओर सरकार उनकी इस मांग को मानने के लिए राजी नहीं हो रही। सरकार पर और दबाव बनाने के लिए वकीलों ने बृहस्पतिवार को हापुड़ में महापंचायत बुलाई है। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों के वकीलों के आने की भी संभावना है। महापंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

यह हड़ताल हापुड़ में वकीलों पर किए गए पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में चल रही है। आसार इसके जारी रहने के ही बन रहे हैं। ऐसे में कोर्ट में लंबित मुकदमों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। गाजियाबाद कोर्ट में रोज 12 से 15 मामले निपट जाने का औसत रहा है। हड़ताल को 20 दिन से ज्यादा हो गए। इसका नतीजा यह है कि कोर्ट में लंबित मुकदमों का अंबार और बढ़ गया है। हड़ताल शुरू होने से पहले तीन लाख से ज्यादा मुकदमे चल रहे थे, इनकी संख्या रोज बढ़ती जा रही है क्योंकि पुराने निपट नहीं रहे और पुलिस नए दर्ज करती जा रही है।
विज्ञापन




निर्णय के करीब आकर भी अटके मामले

अदालतों में निर्णय में लगे 1479 मुकदमों में तारीख पर तारीख लग रही है। 2356 मामले गवाही और 819 में अंतिम बहस नहीं हो पा रही है। मजिस्ट्रेट कोर्ट के 800 से 900 मुकदमों में तारीख लग रही है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायालय में भी 150 से 175 मामलों में भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



3.31 लाख मुकदमे लंबित

नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड के अनुसार वकीलों के हड़ताल पर जाने से पहले अदालतों में 3,31,803 मुकदमे लंबित थे। इनमें से 264766 मामले वारंट और समन में अटके हैं, जो वादी-प्रतिवादी को तामील नहीं हो पा रहे हैं। 17058 मामलों में गवाही, साक्ष्य और निर्णय नहीं हो पा रहे हैं।



सभी गेट बंद कराए

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली ने कहा कि हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को वकीलों ने चैंबरों पर ताले डालने के साथ कोर्ट परिसर के सभी गेट बंद करा दिए। इस वजह से अदालत में कोई भी व्यक्ति दाखिल नहीं हो पाया। अध्यक्ष का कहना है कि जब तक वकीलों की सभी मांगे नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। बड़ी संख्या में वकील हापुड़ पहुंचकर धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed