Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth Rs 20 crore seized from four Pan Masala companies in ghaziabad

करोड़ों की कर चोरी: पान मसाला की चार कंपनियों से 20 करोड़ का माल जब्त, GST टीम ने 24 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 15 Mar 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2024 10:54 PM IST
सार

इन कंपनियों के पांच ठिकानों पर 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में 15 से 20 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। जांच टीमों ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का माल जब्त किया है। 

विज्ञापन
Goods worth Rs 20 crore seized from four Pan Masala companies in ghaziabad
जीएसटी विभाग की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजश्री, कमला पसंद ब्रांड के नाम से पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली चार कंपनियों के तकरीबन 15 ठिकानों पर केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जांच में जुटी रही। इन कंपनियों के पांच ठिकानों पर 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में 15 से 20 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। जांच टीमों ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का माल जब्त किया है। साथ ही, कई अहम दस्तावेज भी टीम साथ ले गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

विभाग के अपर आयुक्त डीडी मंगल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एक साथ बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केपी खैनी, के फ्लेवर्स और जयश्री ट्रेडर्स के अलावा साहिबाबाद स्थित केपी टोबेको नामक कंपनियों की फैक्टरी और गोदाम सहित इनके जुड़े कुल 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। रातभर जांच टीमें दस्तावेज खंगालने में जुटी रहीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिना बिल के माल बेचा जा रहा था। बिना बिल से सप्लाई करके करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई और राजस्व की क्षति पहुंचाई। जांच के दौरान गोदाम और फैक्टरी में भंडारित कच्चे और तैयार माल से संबंधित दस्तावेज मांगने पर कंपनी के अधिकारी नहीं दिखा पाए। तंबाकू उत्पादों से लदे दो ट्रक भी कब्जे में लिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी निदेशकों की भी आशंका
जांच के दायरे में आई कंपनियों से जुड़े निदेशकों की जानकारी जुटाई गई है। हर कंपनी में दो या इससे अधिक निदेशक बताए गए हैं। इनके फोन नंबरों पर जांच टीमों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सभी के फोन स्विच ऑफ मिले। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि टैक्स चोरी करने के लिए कागजों में फर्जी निदेशक बना दिए गए हों।

विज्ञापन

हैवी ड्यूटी से बचने के लिए कर चोरी का खेल
जीएसटी ढांचे में ऐल्कॉहॉल (शराब) और तंबाकू जैसी नुकसानदेह चीजें बनाने वाले उद्योग को सिन टैक्स (अनिष्ट कर) के रूप में अतिरिक्त कर का भुगतान करना होता है। तंबाकू, जर्दा जैसे उत्पादों पर एमआरपी के आधार पर 70 से 80 फीसदी तक ड्यूटी लगाई जाती है। इससे बचने के लिए तंबाकू उत्पादों बनाने वाली कई कंपनियों में बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी पकड़ी जा चुकी है। इस साल जनवरी में ही केंद्रीय जीएसटी की टीम ने साहिबाबाद में एक कंपनी पर छापा मारकर 10 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed