{"_id":"68f003138eb074b8760d65a9","slug":"goods-worth-lakhs-destroyed-in-fire-at-furniture-warehouse-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11108-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्नीचर गोदाम में आग से लाखों का माल हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्नीचर गोदाम में आग से लाखों का माल हुआ राख
विज्ञापन
लोनी भोपुरा रोड स्थित फर्नीचर मार्किट में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत वीडियो ग्रेब
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के बुद्धिराम और अखलाक के फर्नीचर गोदाम में बुधवार सुबह आग धधक उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साहिबाबाद फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दो फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों का माल जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बुधवार तड़के पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग विकराल रूप ले चुकी थी। पुलिस की मदद से पहले आसपास के घरों को खाली कराया गया। इसके बाद दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पा सकी। सीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग बुझने तक गोदाम में रखा फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। हालांकि अभी आर्थिक नुकसान का मूल्यांकन नहीं हुआ है।