{"_id":"577028a34f1c1b5f1879a824","slug":"going-kairana-prevented-hindu-vahini-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना जा रहे हिंदू वाहिनी अध्यक्ष को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना जा रहे हिंदू वाहिनी अध्यक्ष को रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना से आ रही पलायन की खबरों पर हिंदू परिवारों से मिलने जा रहे हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत पुलिस ने रविवार को यूपी गेट पर रोक दिया। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुबह 10 बजे यूपी गेट पहुंचे। पहले ही यूपी गेट पर कई थानों की पुलिस तैनात थी। हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूपी गेट पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सुनील सिंह ने कहा कि वह हिंदू परिवारों से बात करने, उनका दर्द जानने शांतिपूर्वक तरीके से जा रहे थे।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, नागेंद्र तोमर, विवेक सिंह, वेद नागर, सचिन चौहान, सचिन मित्तल, राघव सिंह व राकेश कोरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गाजियाबाद पुलिस लाइन में रोका गया। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मसिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।