फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Glimpses of rural Bengal will be visible at the Kalibari Temple's Durga Puja pandal.

Ghaziabad News: कालीबाड़ी मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल में बंगाल के ग्रामीण इलाकों की दिखेगी झलक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of rural Bengal will be visible at the Kalibari Temple's Durga Puja pandal.
वैशाली। सेक्टर-4 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में बंगाल के ग्रामीण इलाकों की झलक देखने को मिलेगी। करीब नौ लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे पंडाल में बंगाल के गांवों की संस्कृति और परिवेश को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। पंडाल का निर्माण मूर्तिकार अरुण मलाकर और उनकी टीम की देखरेख में कराया जा रहा है। कालीबाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष एमएम साहा ने बताया कि पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन इस बार 15 से शुरू होकर 21 अक्तूबर तक चलेगा। छह दिनों के आयोजन पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। समिति के अनुसार, पूजा में हर दिन करीब पांच हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आनंद मेला में मिलेंगे बंगाली व्यंजन
दुर्गा पूजा की शुरुआत पंचमी को आनंद मेला से होगी। मेले में समिति की महिला सदस्य बंगाली व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगी। पूजा के दौरान कुल पांच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें बंगाली संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन



कृत्रिम तालाब में होगा विसर्जन
मंदिर समिति के अध्यक्ष एमएम साहा ने बताया कि समिति की ओर से हर साल पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। दशमी के दिन सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का ईको फ्रेंडली तरीके से पंडाल में ही विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed