फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Giving tickets tension, relief from MST

टिकट दे रहा टेंशन, एमएसटी से मिली राहत

Sun, 13 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 13 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Giving tickets tension, relief from MST
रेलवे ‌टिकट - फोटो : Bureau

1000-500 के नोट चलन से बाहर हुए तो ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों की दिक्कतें भी बढ़ी। छुट्टे रुपये न होने की वजह से बुकिंग काउंटर्स पर टिकट नहीं मिल रहे। ऐसे में अक्सर ट्रेनों में सफर करने वाले लोग अब लंबी अवधि की एमएसटी (मासिक सीजन पास) बनवा कर 500 के नोटों को जमा करा रहे हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद से दिल्ली, फरीदाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आने-जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही थी। जनरल टिकट लेने के लिए उनके पास खुले रुपये नहीं है। रेलवे काउंटर्स पर यूं तो 500-1000 के नोट स्वीकार किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन छुट्टे रुपये न होने की बात कहकर रेलवे कर्मचारी हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी के चलते सैंकड़ों यात्री तो बिना टिकट लिए ही लौट जाते हैं।  रोजाना या अक्सर ट्रेनों में सफर करने वाले ऐसा भी नहीं कर सकते। इसके चलते अब वह तीन-तीन महीने की एमएसटी बनवा रहे हैं।1000-500 के नोट बंद हुए तो रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी भी अपने नोटों को बदलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बंदी के आदेश आते ही नोटों के बदलवाने का सिलसिला शुरू हो गया था और अभी तक जारी है। अब बुकिंग काउंटर्स पर 100 के नोटों का आना कम हुआ तो रेलवे की ओर से दिए गए प्राइवेट टिकट काउंटर्स से नोट बदलवाए जा रहे हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट टिकट काउंटर्स पर अब सिर्फ 100-50 या इससे कम के नोट स्वीकार किए जा रहे हैं।


1000-500 के नोट यहां नहीं लिए जा रहे, लेकिन रेलवे अधिकारियों तक पहुंचते-पहुंचते यह नोट 1000-500 में तब्दील हो जाते हैं। सूत्रों की मानें तो रेलवे अधिकारी और कर्मचारी इस कैश को बदल लेते हैं। हालांकि अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed