{"_id":"6619ab23b456dd4fb7059c94","slug":"girls-did-dangerous-stunts-with-cars-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107969-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवतियों ने किया गाड़ी से खतरनाक स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवतियों ने किया गाड़ी से खतरनाक स्टंट
विज्ञापन
गाड़ी से स्टंट करती युवतियां ।
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा चौकी के पास दो युवतियों का चलती गाड़ी से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। हैरत की बात है कि चौकी के सामने से गाड़ी निकलने के बावजूद पुलिस ने इन पर कोई ध्यान नहीं दिया। गनीमत रही कि तेज गति से चल रही गाड़ी में युवतियों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो करीब 27 सेकेंड की है। युवतियों की गाड़ी के पीछे दूसरे वाहन में बैठा युवक उनकी वीडियो बना रहा था। वीडियो इंदिरापुरम से आते वसुंधरा चौकी की तरफ से वाया बुध चौकी की तरफ की है। वीडियो में गाड़ी की गति काफी तेज नजर आ रही है। जिसमें हरे और काले रंग के कपड़े पहने दो युवतियां चालक व परिचालक की तरफ की खिड़कियों के बाहर बैठकर अपनी जान को जोखिम में डाल रही हैं जबकि सनरूफ को खोलकर एक युवक बीच सीट पर बाहर की तरफ खड़ा है। एक्स पर वीडियो का संज्ञान लेकर डीसीपी ट्रांस हिंडन ने तत्काल इंदिरापुरम पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि वीडियो से गाड़ी नंबर लखनऊ का नजर आया है। जांच के दौरान जो संपर्क नंबर मिला है वह बंद है। टीम दूसरे एंगल से युवतियों की पहचान कर रही है।