फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl was murdered and her body was kept in a suitcase and thrown in a field in Bulandshahr

UP: हिमानी की तरह ही बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या कर सूटकेस में भरकर लड़की को फेंका; इस शख्स ने सबसे पहले देखा

Sun, 09 Mar 2025 09:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Mar 2025 09:41 PM IST
सार

परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सूटकेस को खोलने से पूर्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल कर सूटकेस खोला। 

विज्ञापन
Girl was murdered and her body was kept in a suitcase and thrown in a field in Bulandshahr
सूटकेस में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव भौखेड़ा को जाने वाले रास्ते पर रविवार दोपहर गेहूं के एक खेत में सूटकेस पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सूटकेस को खोला तो उसमे एक युवती का शव मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान न मिलने से मौत का भी सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


ककोड़ मार्ग से गांव भौखेड़ा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर ककोड़ मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव निवासी नरेश भाटी का खेत है। जिसमें गेहूं की फसल खड़ी हुई है। रविवार सुबह उनका बेटा खेत पर काम करने के लिए गया तो उसने खेत में सूटकेस पड़ा हुआ देखा। जिसकी जानकारी उसने परिजनों व अन्य ग्रामीणों को भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सूटकेस को खोलने से पूर्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद सूटकेस को खोला तो उसमें एक युवती का शव बंद था। जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर जांच पड़ताल की। लेकिन, मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed