फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl student going for tuition was abducted from Pasonda and raped in Niwari

Ghaziabad News: ट्यूशन जा रही छात्रा को पसौंडा से अगवाकर निवाड़ी में दुष्कर्म किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Girl student going for tuition was abducted from Pasonda and raped in Niwari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीनगर। पसौंडा में रविवार दोपहर ट्यूशन जा रही 16 वर्षीय छात्रा को कार सवार युवक ने ममेरे भाई की मदद से अगवा कर निवाड़ी के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएस संस्थान के सामने ओयो होटल में लाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम दिया। होश आने पर छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उसे होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा देर रात किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन युवक के घर विरोध करने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने सोमवार को निवाड़ी थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी।

साहिबाबाद स्थित पसौंडा की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। बताया गया कि रविवार दोपहर छात्रा ट्यूशन जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच कार सवार युवक और उसके मामा के लड़के ने छात्रा को अगवा कर लिया। आरोपी छात्रा को अगवा कर निवाड़ी थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम संस्थान के सामने ओयो होटल किंग पैलेस में ले गया। आरोपी ने छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार लेकर वहां से भाग गया। बदहवास छात्रा घर पहुंची तो परिजन सकते में आ गए। किसी तरह छात्रा ने आपबीती बताई। घटना की जानकारी लगने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा हो गया। हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि होटल संचालक ने नियमों का उल्लंघन किया। जिसके चलते नाबालिग छात्रा के साथ अनहोनी हुई। उन्होंने होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। निवाड़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के पिता के तहरीर के आधार पर शाहिल पुत्र आदिल निवासी पसौंडा के खिलाफ पॉक्सो,अगवा करना तथा दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed