फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl set fire to bathroom by closing door from inside in Bulandshahr

UP: घर में मौजूद अकेली युवती बाथरूम गई, गेट बंदकर दी जान, पास पड़े इस बर्तन को देख जताया जा रहा ये अंदेशा

Thu, 28 Nov 2024 06:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचागांव (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचागांव (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Nov 2024 06:14 PM IST
सार

हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने गुपचुप तरीके से पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Girl set fire to bathroom by closing door from inside in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated

विस्तार

बुलंदशहर के ऊंचागांव के थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने घर के बाथरूम में डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त परिजन खेतों पर गए हुए थे। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है।

विज्ञापन

बताया गया कि उक्त किसान गुरुवार सुबह अपने अन्य परिजनों के साथ खेत पर चले गए थे। घर पर उनकी 22 वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। इस दौरान ग्रामीणों ने घर से धुंआ उठता हुआ देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और अंदर जाकर देखा तो बाथरूम से धुंआ निकल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में किसान की 22 वर्षीय पुत्री जली हुई हालत अचेत पड़ी हुई थी। जबकि, बाथरूम में डीजल की खाली कैन भी रखी थी। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवती ने डीजल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली है। 

विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने गुपचुप तरीके से पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed