फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl raped for ten years, case registered

Ghaziabad News: युवती से दस साल तक किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Girl raped for ten years, case registered
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में मौसी के यहां शादी में आई युवती से दोस्ती के बाद दस साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पर युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी की बहन ने डाटा डिलीट करने के बदले युवती से रकम की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुलंदशहर स्थित एक गांव निवासी युवती ने बताया कि दस साल पूर्व वह अपनी मौसी की बेटी की शादी में भोजपुर के एक गांव में आई थी। वहां उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर फोटो वीडियो बनाई। शादी की बात करने पर युवक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया। आरोप है कि फैसला होने के बाद आरोपी युवक ने उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए और पड़ोसियों को भी भेज दिए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी लगने पर युवती सदमे में आ गई। उसने विरोध किया तो आरोपी युवक की बहन ने युवती की धमकाते हुए डाटा डिलीट करने के बदले रकम मांगी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर अंकुर और उसकी बहन के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed