फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl ran away from home with her lover eight days before marriage in Bulandshahr

UP: शादी की शहनाई बजने से पहले लड़की ने किया ऐसा कांड, दोनों परिवार सकते में... परिजन पहुंच गए थाने

Tue, 18 Feb 2025 05:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 05:02 PM IST
सार

लड़की के मामा ने गांव निवासी चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने अनहोनी की भी आशंका जताई है। आगामी 25 फरवरी को युवती की बरात आनी थी।

विज्ञापन
Girl ran away from home with her lover eight days before marriage in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से आठ दिन पूर्व ही अपने प्रेमी व उसके सहयोगियों की मदद से घर से चली गई। परिजनों का आरोप है कि युवती आरोपियों के बहकावे में आकर घर से शादी के लिए एकत्रित किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.78 लाख रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय भांजी बचपन से ही उनके साथ रहती है। उन्होंने बीते दिनों विवाह तय कर दिया था। इसी के चलते आगामी 25 फरवरी को उसकी बरात आनी तय हुई थी। लेकिन, 17 फरवरी को उनकी भांजी घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन, देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उनकी भांजी को गांव निवासी युवक शनि अपने फुफेरे भाई अंकित और नितिन के साथ बहला फुसला कर अगवा कर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने जब घर जाकर देखा तो भांजी की शादी के लिए एकत्रित किए गए करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व 1.78 लाख रुपये की नकदी भी गायब थी। आरोप है कि उनकी भांजी ही घर से आरोपियों के बहकावे में आकर यह सामान अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने भांजी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों समेत आरोपी शनि के पिता सतवीर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed