फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl misdeed by Instagram friend in Ghaziabad

आठ दिन में दोस्ती, मुलाकात और दुष्कर्म: इंस्टा पर रिहान से युवती की हुई मित्रता...मिलने बुलाकर जबरन बनाए संबंध

Fri, 10 Oct 2025 07:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Oct 2025 07:03 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि रिहान ने कैफे में बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया तथा वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। युवती खूब चीखी और चिल्लाई लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

विज्ञापन
Girl misdeed by Instagram friend in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत इंस्टाग्राम पर युवती की आठ दिन पूर्व युवक से दोस्ती हुई। युवक ने युवती को कैफे के कमरे में बुलाकर जबरदस्ती गलत काम किया और फोटो व वीडियो भी बना लिया। युवती ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह पांच महीने से ग्रेटर नोएडा में अपनी बड़ी बहन के साथ रहता है, उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। वह अपनी बहन के फोन में इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग करती है, जिस पर उसकी 8 दिन पूर्व दोस्ती डासना निवासी युवक रिहान से हुई। उनकी आपस में काफी बातें होने लगीं। इसी दौरान युवक ने युवती को 7 अक्तूबर दोपहर में क्रेजी कैफे स्थित आईएमएस कॉलेज के पास बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कैफे में लगभग 15 मिनट बैठकर बातें हुईं तथा वहीं कैफे के अन्दर एक कमरा था, जिसमें जाकर युवक ने युवती को आवाज देकर बुलाया। युवती उसकी आवाज सुनकर कमरे में अंदर गई तो युवक ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि युवक रिहान ने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया तथा वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। युवती खूब चीखी और चिल्लाई लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

विज्ञापन

युवती ने डासना निवासी युवक रिहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक रिहान के खिलाफ बीएनएस 64(1) धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed