{"_id":"66984c4022c3188a7504e254","slug":"girl-jumped-in-front-of-truck-after-refusing-to-marry-died-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-421196-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी से इन्कार करने पर ट्रक के आगे कूदी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी से इन्कार करने पर ट्रक के आगे कूदी युवती, मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार की रहने वाली नाजिया (20) से उनके प्रेमी अनस ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर गुस्से में वह हाईवे पर सोमवार को ट्रक के आगे कूद गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाजिया परिवार के साथ सेन विहार में रहती थी। तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले अनस से उनकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। सोमवार को दोनों परिवार के लोगों ने बात किया। पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि नाजिया से अनस ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो वह हाईवे पर ट्रक के आगे कूद गई। परिजन उसके पीछे भी दौड़े लेकिन बचा नहीं सके। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में नाजिया की मां नूरानी की तहरीर के आधार पर अनस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।