फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl dies in bathroom in Ghaziabad fear of suffocation due to gas geyser

UP: बाथरूम में घुसी थी युवती... काफी देर तक बाहर नहीं आई तो मां को हुआ कुछ शक, दरवाजा तोड़ा तो इस हाल में मिली

Sun, 12 Jan 2025 10:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद/डासना
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद/डासना Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jan 2025 10:12 PM IST
सार

पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि आफरीन पूरी तरह स्वस्थ थी। उनका कहीं से कोई उपचार भी नहीं चल रहा था। 

विज्ञापन
Girl dies in bathroom in Ghaziabad fear of suffocation due to gas geyser
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्र के डासना में अपने मामा के घर आई 26 वर्षीय आफरीन रविवार दोपहर को बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था। ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से यह हादसा होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दोपहर को आफरीन नहाने के लिए बाथरूम में घुसी थी। काफी देर तक जब आफरीन बाहर नहीं आई तो मां ने देखा। दरवाजा तोड़कर आफरीन को बाहर निकाला गया। उसके बाद उनको अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि उस्मान की बेटी आफरीन जफराबाद से दो दिन पहले अपनी मां के साथ डासना में मामा सलीम के यहां आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जब वह बाथरूम में नहाने गई तो बेहोश होकर गिर गई और अचेत अवस्था में मां को पड़ी मिली। आशंका है कि बाथरूम में गैस गीजर लगा होने से दम घुटने के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि आफरीन पूरी तरह स्वस्थ थी। उनका कहीं से कोई उपचार भी नहीं चल रहा था। ऑक्सीजन की कमी से आफरीन की मौत होने की आशंका लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed