{"_id":"6a480a2bc0fe23ff540bbd5c","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-speeding-bus-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-144149-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बच्ची की मौत
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सिखेड़ा मुरादाबाद में पुराने हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान 10 साल की बच्ची को बस ने टक्कर मार दी। बच्ची की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सिखेड़ा निवासी हनीस ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी अलीशा बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से गई थी। हाईवे पार करने के दौरान बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बेटी के सिर में गंभीर चोट आई, उसके दांत टूट गए और नाक से खून बहने लगा। हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने अलीशा को सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान रात में बेटी की मौत हो गई। पीड़ित ने आरोपी बस चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस नंबर के आधार पर चालक की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।