फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl commits suicide due to stress of studies

Ghaziabad News: पढ़ाई के तनाव में युवती ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide due to stress of studies
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के कमला नगर की रहने वाली दिशा यादव (21) ने बृहस्पतिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को पढ़ाई के तनाव में आकर यह कदम उठाने की बात कही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया की दिशा यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली पुलिस की भी परीक्षा दी थी। जिसमें वह उत्तीर्ण नहीं हो सकी। दिशा के पिता का देहांत हो चुका है। परिजनों ने बताया कि दिशा काफी समय से परेशान चल रही थी। कुछ समय पहले उसने पढ़ाई के कारण परेशान होने की बात कही थी। बृहस्पतिवार दोपहर दिशा में कमरे में पंखे से टक्कर जान दे दी। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed