टंकी पर चढ़ मिली प्यार की मंजिल: प्रेमी से शादी की जिद पर चढ़ी थी युवती, पुलिस ने थाने में कराई शादी
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 23 May 2021 06:12 PM IST
सार
पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद युवती को नीचे उतारा गया था। थाने में काउंसलिंग के दौरान युवती ने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में ही युवती और उसके प्रेमी के गले में परिजनों के समक्ष मालाएं डलवाई गईं।
विज्ञापन
प्रेमी से शादी की जिद पर टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस ने थाने में कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला