{"_id":"6647e9863b3b25d9b30b8a17","slug":"girl-burnt-by-hot-ashes-of-sugar-mill-dies-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102845-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शुगर मिल की गर्म राख से झुलसी बच्ची ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शुगर मिल की गर्म राख से झुलसी बच्ची ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना स्थित पेट्रोल पंप के सामने पड़ी शुगर मिल की गर्म राख की चपेट में आकर दस दिन पूर्व गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की बृहस्पतिवार रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची झुलसने के मामले में मोदी शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गदाना निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई हरदयाल सिंह ताले मरम्मत के अलावा मजदूरी भी करते हैं। हरदयाल सिंह सात मई को अपनी पत्नी सीमा कौर और पांच वर्षीय बच्ची मानसी कौर के साथ गेंहू कटाई के लिए गए थे। आरोप है कि शुगर मिल की गर्म राख पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे ही फेंकी हुई थी। खेत से लौटते समय मानसी कौर शुगर मिल की गर्म राख में गिरकर बुरी तरह झुलस गई थी। बच्ची को नगर के निजी अस्पताल में ले गया था, जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
वहां बच्ची मानसी कौर की हालत लगातार नाजुक होती जा रही थी। बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान बच्ची मानसी कौर की मौत हो गई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मानसी कौर के रिश्तेदार राकेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मोदी शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पिछले साल 17 मई को भी बुदाना निवासी सोनू कश्यप का 12 वर्षीय पुत्र पृथ्वी सिंह संजयपुरी के पास पड़ी शुगर मिल की गर्म राख की चपेट में आकर झुलस गया था।