{"_id":"6ac2b8a44db3b9521408bb2a","slug":"giran-apples-arriving-at-the-mandi-prices-have-dropped-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24974-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंडी में आ रहा गिरान का सेब, दामों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंडी में आ रहा गिरान का सेब, दामों में आई कमी
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में गिरान के सेब की आवक बढ़ने के साथ ही इसके दामों में कमी आई है। कश्मीर और आंध्र प्रदेश से लगातार सेब की खेप पहुंच रही है। आवक अधिक होने के कारण मंडी में माल की उपलब्धता बढ़ गई है। वहीं गिरान का सेब जल्द खराब होने के कारण व्यापारी इसे ज्यादा समय तक स्टॉक में रखने का जोखिम नहीं उठा रहे हैं। यही वजह है कि इसे कम दाम पर बेचा जा रहा है।
मंडी इंस्पेक्टर स्वेता ने बताया कि मंडी में गिरान का सेब 35 से 40 रुपये प्रति किलो के थोक भाव में बिक रहा है। गिरान के सेब की खासियत यह है कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल होता है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। कई दिनों तक सेब नहीं बिकने पर गाड़ियों में खड़े-खड़े आवक खराब ही हो जाती है। तापमान और भंडारण की स्थिति का भी इसकी गुणवत्ता पर असर पड़ता है। ऐसे में आवक बढ़ने पर कारोबारियों के सामने माल को जल्दी निकालने की चुनौती रहती है।
कश्मीर और आंध्र प्रदेश से आ रही आवक ने मंडी में सेब की उपलब्धता बढ़ा दी है। नई खेप के लगातार पहुंचने से पुराने स्टॉक को जल्द बेचने का दबाव भी बढ़ा है। व्यापारी मुसीर ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाला सेब अभी भी महंगा है, उसकी आवक कम हो रही है। कश्मीर से अच्छी गुणवत्ता वाला सेब आने पर दामों में तेजी देखी जा सकती है। अच्छी गुणवत्ता और अधिक टिकाऊ सेब की मांग अभी बनी हुई है, लेकिन गिरान के सेब के भाव उसकी गुणवत्ता और कम टिकाऊपन की वजह से नीचे हैं। मंडी में इसकी कीमत फिलहाल 35 से 40 रुपये किलो चल रही है।
विज्ञापन
साहिबाबाद मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि कश्मीर से अच्छी गुणवत्ता की आवक आने पर सेब के दाम और मांग तेज होगी। जल्द ही आवक शुरू होने वाली है।