फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghzaibad news

कहीं सन्नाट, कहीं लगी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghzaibad news
वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सुना पड़ा आरडीसी।
कहीं सन्नाट, कहीं लगी लाइन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिले के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखा। आवश्यक वस्तुओं में दवा, दूध और सब्जी की दुकानें खोली गई। विजयनगर में कुछ किराना व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें खोलीं, लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने की बात कहकर दुकानों को बंद करवा दिया। पंचवटी, राकेश मार्ग, नेहरूनगर में सब्जी की दुकानों को भी सुबह खुलने के बाद बंद कर दिया गया। बाजारों की बात की जाए तो तुराबनगर, आंबेडकर रोड, जीटी रोड, नवयुग मार्केट, घंटाघर, बजरिया, रमतेराम रोड, कविनगर सी-ब्लॉक, राजनगर सेक्टर-10 में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। किराना की दुकानों को बंद कराए जाने से प्रतिदिन पैक्ड दूध की बिक्री करने वाले दुकानदारों को नुकसान हुआ।

27 हजार उद्योगों में हुआ उत्पादन:
लॉकडाउन में उद्योगों को छूट मिलने से उद्यमियों ने राहत की सांस ली है। जिले के 27 हजार छोटे-बड़े उद्योगों में उत्पादन हुआ। हालांकि कुछ उद्योगों में आईकार्ड न होने की वजह से स्टाफ कम पहुंचा। गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन की अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि सभी स्टाफ और श्रमिकों को आईकार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed