{"_id":"62113e36e53b88214d0b0cf8","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd234312785","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर किया युवती से शादी का वादा, मां के इलाज के बहाने ठग लिए 9 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर किया युवती से शादी का वादा, मां के इलाज के बहाने ठग लिए 9 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से शादी का वादा कर ठगे 9 लाख
कौशांबी। वैशाली में एक युवती को मैरिज पोर्टल पर अनजान युवक से शादी का वादा भारी पड़ गया। आरोप है कि शातिर ने पहली मुलाकात में खुद को आवास और शहरी विकास मंत्रालय में चीफ प्रोजेक्टर बताया। इसके कुछ समय बाद उसने मां की बीमारी के बहाने युवती से 9 लाख रुपये की डिमांड की। युवती के पैसे देने के बाद आरोपी दूसरी जगह भाग गया। युवती ने कौशांबी थाने में ठगी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई है।
30 मार्च 2021 को युवती ने शादी करने के लिए एक मैरिज पोर्टल पर आवेदन किया था। जहां उन्हें एक लड़के का प्रोफाइल पसंद आ गया। पोर्टल के जरिए दोनों की आपस में बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद दोनों ने मुलाकात के लिए जगह निर्धारित की। दोनों डेट पर गए और बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का कहना है कि डेट पर युवक ने उन्हें आवास और शहरी विकास मंत्रालय में चीफ प्रोजेक्टर पद पर कार्यरत होने का आइडी कार्ड भी दिखाया, जिससे उन्हें विश्वास हो गया। अचानक एक दिन युवक ने युवती को फोन किया और मां की तबीयत खराब होने के बारे में बताया। इसकी एवज में उसने युवती से 9 लाख रुपये की डिमांड कर दी। युवती शातिर के झांसे में फंस गई और उन्होंने सहेली के खाते से मई माह में 9 लाख रुपये की रकम युवक को ट्रांसफर कर दी। इतना ही नहीं, पैसे लेने के बाद आरोपी मध्यप्रदेश रवाना हो गया। वहां जाकर जुलाई माह में युवती को मां की मृत्यु होने की बात कही। इस वजह से युवती ने अपने पैसों का जिक्र नहीं किया। अब युवती का आरोप है कि घर जाने के बाद युवक ने अपना फोन बंद कर दिया है, जिससे उनका संपर्क नहीं हो रहा है।
गुरुग्राम पुलिस का फोन आने पर खुला ठगी का राज
युवती का कहना है कि सितंबर माह में उनके पास गुरुगाम पुलिस का फोन आया। जिसमें पुलिस ने आधव नामक युवक के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद कहा कि वह काफी शातिर है और लड़कियों को शादी का झांसा देकर पैसे ठगने के मामले में आरोपी है। उस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बाद में युवती ने आवास और शहरी विकास मंत्रालय में युवक के बारे में जानकारी की तो वहां भी पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
पैसे मांगने पर शातिर ने व्हाट्सएप कॉल भी कर दी बंद
युवती का कहना है कि वह ठगी की जानकारी होने के बावजूद युवक से व्हाट्सएप कॉल पर बात करती रही। जिसमें उसने 9 लाख रुपये की रकम लौटाने के लिए कहा। बातचीत में शातिर ने एक बार तो पैसे देने का आश्वासन दिया। मगर बीमारी का बहाना बनाकर उसने अब व्हाट्सएप कॉल करनी भी बंद कर दी है। इस मामले में युवती ने आरोपी के खिलाफ कौशांबी थाने में धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोट --------
क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर की तलाश की जा रही है। विभिन्न पहलुओं पर जांच में कुछ सुराग मिला है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।