फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बसों का संचालन कम, सड़कों पर यात्री कर रहे जद्दोजहद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बसों का संचालन कम, सड़कों पर यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी चुनाव के प्रथम चरण में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के लिए ड्यूटी में लगी रोडवेज की बसों की वजह से अब यात्रियों को दिक्कत होने लगी है। बुधवार को मोहन नगर चौराहे पर सैकड़ों लोग बस के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहे। हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, खतौली, बरेली, बागपत, लखनऊ समेत अन्य लंबे रूट पर बसों का संचालन काफी कम हो गया है। बसों में महिलाओं के बैठने के लिए सीटें नहीं थी तो बुजुर्ग और युवा दरवाजे पर खड़े होकर सफर करते नजर आए।

कौशांबी और साहिबाबाद डिपो के बाहर भी लोग बैग लेकर बस का इंतजार कर रहे थे। सुनीता ने बताया कि उन्हें अमरोहा में चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए घर जाना था। मगर दो घंटे से बस नहीं आ रही है। कुछ देर पहले दो बसों में बैठने का प्रयास किया। मगर उसमें खड़े होने की भी जगह नहीं मिली। जगतप्रकाश कहते हैं कि उन्हें शामली में मतदान करने के लिए दो बेटे के साथ जा रहे हैं, लेकिन बस का संचालन कम होने से काफी दिक्कत हो रही है। इसके बाद मोहन नगर चौराहे पहुंचने पर वहां यात्रियों की भीड़ में कई तो बस आने पर जद्दोजहद कर सीट तक पहुंचने में कामयाब हो गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी लोगों की भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। पुलिस लगातार लोगों से लाउडस्पीकर से व्यवस्था बनाकर सुरक्षित होने की अपील करती रही। आरएम एके सिंह का कहना है कि छोटे रूटों पर बसों का संचालन लगातार हो रहा है। चुनाव में बसें जाने की वजह से थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed