{"_id":"62001f0198cb4e7b7c76e883","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2337493113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने कर ली तैयारी, आज खुलने की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ने कर ली तैयारी, आज खुलने की बारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों ने कर ली तैयारी, आज खुलने की बारी
साहिबाबाद। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल आज से खुलेंगे। जिन स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है, वह 14 फरवरी से खुलेंगे। तैयारी के लिए रविवार को छुट्टी के दिन स्टाफ को बुलाया गया। स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया।
स्कूल खुलने के आदेश से जहां शिक्षकों ने राहत की सांस ली है, वहीं अभिभावक भी इस बार चाहते हैं कि उनके बच्चे स्कूल जाएं। सरकार के इस फैसले का अभिभावकों ने स्वागत किया है और अब बच्चों की पढ़ाई पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई है। सनवैली स्कूल के मीडिय प्रभारी भावेश मिश्रा ने कहा कि रविवार को ही सभी कर्मचारियों को बुलाया गया और पूरे स्कूल की साफ-सफाई कराई गई। सभी क्लासरूम को सैनिटाइज किया गया।
स्कूल खुलते ही कई जगह शुरू हो जाएंगे प्री-बोर्ड
बहुत से स्कूल जिन्हें मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वह 14 फरवरी से खुलेंगे। ऐसे में अधिकतर स्कूलों में 14 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। फिलहाल इन स्कूलों में एक सप्ताह तक ऑनलाइन क्लास ही चलती रहेंगी। फरवरी में प्री-बोर्ड के बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में अन्य कक्षाओं की फाइनल परीक्षा भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
इनसेट
क्या बोले अभिभावक
बच्चों का वैक्सीनेशन हो चुका है। ऐसे में स्कूल खोलने का फैसला सही है। दो वर्ष में बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हुई। अब ऑफलाइन क्लास में बच्चें बेहतर पढ़ पाएंगे। तृप्ती गुप्ता
मैं तो स्कूल खुलने के पक्ष में पहले से ही हूं। अच्छा है बच्चे स्कूल जाएंगे। घर पर रहते हुए बच्चों की दिनचर्या बिगड़ गई थी। वैक्सीनेशन हो चुका है तो डर भी नहीं है। शीतल देव
अच्छा है बच्चे स्कूल जाएंगे। कम से कम एक परीक्षा तो ऑफलाइन देंगे। इससे बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा। इसके बाद शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही समझ सकेंगे कि आगे और किस तरह से मेहनत करनी है। गीता रावत
बच्चे घर पर रहते हुए बोर होने लगे हैं। ऑनलाइन क्लास में शिक्षक भले पूरा प्रयास करें लेकिन फिर भी बच्चे बहुत कुछ सीख नहीं पाते। अब तो वैक्सीनेशन भी हो चुका है। बड़े बच्चों को तो डरने की भी कोई बात नहीं है। कोमल अग्रवाल