{"_id":"62001f00a3417f626c61c0a4","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2337492143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी बना गैस चेंबर, 416 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी बना गैस चेंबर, 416 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी बना गैस चेंबर, 416 पहुंचा एक्यूआई
साहिबाबाद। बारिश का प्रभाव कम होते ही शहर के प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को प्रदूषण स्तर 181 से बढ़कर खतरनाक श्रेणी में 325 पर रिकॉर्ड हुआ। जो देश के प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर रहा। वहीं, लोनी स्टेशन में प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दोनों जगह पर पीएम 2.5 मानक से साढ़े चार गुना ज्यादा है।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने का कारण हवा की गति कम होना है। कई दिनों से हवा की गति 10 या 12 किलोमीटर प्रति घंटा चल रही थी। जबकि बारिश का प्रभाव भी धूल और मिट्टी के कणों पर बना हुआ था, लेकिन अब यह प्रभाव कम होने के बाद शहर का प्रदूषण स्तर 144 अंक बढ़ गया। संजय नगर की हवा भी बिगड़ने लगी है। वहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 316 तो लोनी स्टेशन पर हालात बेहद गंभीर है। अधिकारी का कहना है कि लोनी में हवा की गति तीन से चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से होने के चलते प्रदूषण स्तर 416 पर सेवियर जोन में पहुंच गया है। जो बुजुर्ग और महिलाओं के लिए खुले में सांस लेना काफी खतरनाक है। क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने अगले दो-तीन दिन तक लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। इंदिरापुरम और वसुंधरा में अभी प्रदूषण स्तर ऑरेंज जोन में बना है। अधिकारी ने संभावना व्यक्त की है कि इस हफ्ते में हवा की गति तेज होने और बारिश के बाद प्रदूषण में कमी आएगी।