फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हाउस टैक्स बढ़ाने की धमकी देकर 15 हजार की रिश्वत लेता कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हाउस टैक्स बढ़ाने की धमकी देकर 15 हजार की रिश्वत लेता कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। मेरठ यूनिट की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को रामप्रस्थ स्थित नगर निगम के कार्यालय से कनिष्ठ लिपिक (बाबू) देवी शरण को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वैशाली निवासी प्रदीप कुमार ने लखनऊ में एंटी करप्शन विभाग को दो बार लिखित शिकायत की थी। कार्रवाई के बाद टीम ने लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को शनिवार को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एंटी करप्शन मेरठ यूनिट के निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली निवासी प्रदीप गुप्ता की पत्नी प्रियंका के नाम से रामप्रस्थ में मकान है। वह वर्ष 2014 से हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं, मगर किसी वजह से उनके कागजात में दिक्कत आने लगी थी। प्रदीप गुप्ता ने हाउस टैक्स को ठीक करने के लिए रामप्रस्थ में नगर निगम के कार्यालय में संपर्क किया। आरोप है कि वहां कनिष्ठ लिपिक (बाबू) देवी शरण ने टैक्स बढ़ाने की एवज में 15 हजार रिश्वत देने की मांग की। जब उन्होंने विरोध किया तो लिपिक ने बर्बाद करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उन्होंने दिसंबर और जनवरी माह में दो बार लखनऊ एंटी करप्शन के अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी थी। वहां से आला अधिकारियों के निर्देश पर मेरठ और मुरादाबाद के निरीक्षक विजय कुमार सिंह, मोहम्मद इस्तियाक अली, अशोक शर्मा, महिला निरीक्षक शारदा सिरोही, संजीव चौहान, अमृतपाल, रामनिवास ने मिलकर योजना के तहत सूर्य नगर उप-कार्यालय से रंगे हाथ बाबू देवी शरण को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने कार्यालय और उसकी गाड़ी से मकान के कागजात बरामद किये। साथ ही बरामद पैसों को सीज कर बाबू को लिंक रोड थाने ले गये। वहां पर टीम की तरफ से आरोपी बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि एंटी करप्शन टीम के साथ डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर दो अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हुए थे। टीम की पूछताछ में आरोपी बाबू ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेने की बात स्वीकार की। निरीक्षक विजय कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार को आरोपी को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

लिंक रोड थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed