फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पूर्व सभासद पति की घर में घुसकर धारधार हथियार से हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पूर्व सभासद पति की घर में धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

लोनी। घर में सो रहे पूर्व सभासद के पति करन चौधरी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। चिल्लाने की आवाज आने पर दूसरी मंजिल पर रह रहे लोग नीचे आए। परिजनों ने मृतक के साले और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पक्ष घर पर ताला लगाकर फरार है।
जवाहर नगर कॉलोनी में रहने वाली विमलेश सभासद रही हैं। करन चौधरी उनके पति थे। करण के तीन बेटे विशु, शेर सिंह और विष्णु हैं। वह मकान में दूसरी मंजिल पर रहते थे। तीसरी मंजिल पर उनके तीनों बेटे और बहू रहती हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे विमलेश विशु को साथ लेकर पड़ोस में दूसरे घर पर दूध निकालने गई थी। करन दूसरे फ्लोर पर बने कमरे में सो रहे थे। इस बीच करन के चिल्लाने की आवाज आई। परिवार के सदस्य नीचे आए। आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने मृतक के साले और उनके परिवार के सदस्यों को भागते हुए देखा।
विज्ञापन

साले पर हत्या का आरोप
करन के बेटे शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामा जितेंद्र उर्फ मिंटू, राजकुमार उर्फ राजू, कार्तिक उर्फ अंकुर, शिवम और रीना सुबह के समय घर में आए थे। पिता के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जब नीचे आए, तो उन्होंने सभी आरोपियों को भागते हुए देखा। आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से करन चौधरी पर हमला किया है। बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा था विवाद
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व आरोपी की एक बेटी किसी युवक के साथ घर से चली गई थी। युवती ने युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। आरोपी जितेंद्र को यह लगता था कि मृतक के परिवार वालों ने उनकी बेटी की शादी कराने में मदद की है। इस बात को लेकर जितेंद्र करन चौधरी और उनके परिवार में विवाद चल रहा था। आरोपी अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

हत्या कर मुंह पर रखा कंबल
करन खाट पर सो रहे थे। हमलावरों ने उनकी हत्या करने के बाद उनके मुंह पर कंबल रख दिया था। मुंह से जब कंबल हटाया तो वह खून से लथपथ था। करण चौधरी लोनी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा के साथ प्रचार प्रचार करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे वह प्रचार से लौटे थे। सूचना मिलने पर रंजीता धामा उनके घर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed