फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पति बोल रहा है बहन की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पत्नी को पति बुलाने लगा बहन, महिला ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

इंदिरापुरम। एक महिला ने इंजीनियर पति पर बहन बुलाने का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की है। पति के दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति घर में उन्हें बहन की तरह रखता है। विरोध करने पर चुप रहने की धमकी देता है। पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग के लिए मामला महिला थाने भेजा है।

इंदिरापुरम की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। उनकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर है। महिला का आरोप है कि पति अब घर में उन्हें बहन की तरह रहने की बात करते हैं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो चुप रहने के लिए कहा। महिला ने जब इसकी जानकारी मायके पक्ष को देने के लिए कहा तो उन्हें घर से बाहर निकलने की धमकी दी। बच्चों ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया, मगर वह समझने को तैयार नहीं हैं। अब महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इससे परेशान होकर महिला ने बुधवार को इंदिरापुरम थाने में शिकायत देने पहुंची। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि पति और पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए इनकी काउंसिलिंग की जरूरत है। मामले को महिला थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed