फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हापुड़ में दबिश देती रही खोड़ा पुलिस, हत्यारोपी ने सीजेएम कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हापुड़ में दबिश देती रही खोड़ा पुलिस
विज्ञापन

हत्यारोपी ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर
खोड़ा। आदर्श नगर में एएलएक्स टाउन हाउस के कमरा नंबर-107 में हुई प्रियंका की हत्या के 36 घंटे बाद आरोपी पति अर्जुन ने बुधवार दोपहर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं, खोड़ा पुलिस आरोपी की तलाश में हापुड़ और गढ़ में दबिश दे रही थी। पुलिस ने अब आरोपी की रिमांड के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस कोर्ट में अर्जी देगी।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि अर्जुन की तलाश में टीम गढ़ में जगह-जगह दबिश दे रही थी। न्यायालय ने आरोपी को सरेंडर करने के बाद जेल भेज दिया है। अब आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी जाएगी। आरोपी से हत्या का कारण, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करना और अन्य कई सवाल पूछने बाकी हैं। वहीं, मृतका प्रियंका के भाई अनुज का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक होटल को सील नहीं किया है। वहां पर अभी भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी में संतनगर पोखराम की कोठी के पास प्रियंका (26) पिता दयानंद और परिवार के साथ रहती थी। दो साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ निवासी अर्जुन से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी नित्या है। नौ जनवरी को प्रियंका का जन्मदिन था। अगले दिन सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी तभी अर्जुन ने उसे फोन कर खोड़ा के आदर्श नगर में होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया। करीब 10:30 बजे वह होटल में मिलने के लिए पहुंची तो अर्जुन कमरा नंबर-107 में था। वहां कुछ देर बाद दोनों की बातचीत हुई और अचानक से अर्जुन कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगा। कमरे के बाथरूम में प्रियंका खून से लथपथ पड़ी थी। बहन चंचल का आरोप है कि अर्जुन ने प्रियंका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी होटल कर्मचारी को धक्का देकर बाइक से भागा था तब उसके हाथ में खून लगा था। पुलिस ने होटल से प्रियंका का खून से लथपथ शव बरामद किया था। पुलिस का कहना है कि अर्जुन के परिवार में बुजुर्ग मां, दिव्यांग भाई और तीन बहनें हैं। उधर, मृतका के परिजनों ने आरोपी से मिलने के लिए पुलिस से मांग की है। भाई अनुज का कहना है कि अर्जुन से तमाम सवालों के जवाब लेने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed