{"_id":"61dc868f9d5eac7c3435aca7","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2325198130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाडों के साथ प्रचार करने वाले संभावित प्रत्याशी समेत 35 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाडों के साथ प्रचार करने वाले संभावित प्रत्याशी समेत 35 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल नगाड़ों के साथ प्रचार करने वाले संभावित प्रत्याशी समेत 35 पर रिपोर्ट दर्ज
लोनी। ढोल नगाड़ों और बिना सामाजिक दूरी का पालन किए हुए प्रचार करने पर 35 लोगों के खिलाफ लोनी थाने में रविवार रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रचार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर मामले में कार्रवाई की है।
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि वीडियो में एक पार्टी के संभावित प्रत्याशी हाजी आकिल अपने समर्थकों और छोटे बच्चों को लेकर कॉलोनी में वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ढोल नगाड़े बज रहे हैं, एक गनर बंदूक लेकर चल रहा है। प्रचार कर रहे लोगों में से किसी ने मास्क नहीं लगा रखा है। सीओ ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच कराई तो, वीडियो इकरामनगर का पाया गया। पुलिस टीम को मौके पर भेजा। जांच पूरी होने पर पुलिस ने हाजी आकिल, इमरान, हाजी अतीक, अफसर, गुड्डू मलिक और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि वीडियो के आधार अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ ने बताया कि प्रचार के दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर चल रहा है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।