फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

जन्मदिन मनाने के बहाने पत्नी को होटल में बुलाकर चाकू से गोदा, बाथरूम में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
जन्मदिन मनाने के बहाने पत्नी को होटल में बुलाकर चाकू से गोदा
विज्ञापन

खोड़ा। आदर्श नगर के होटल एएलक्स टाउन हाउस में सोमवार को जन्मदिन मनाने के बहाने अर्जुन ने अपनी पत्नी प्रियंका को बुलाकर चाकुओं से गोद दिया। हत्या के बाद आरोपी शव कमरा नंबर-107 के बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। होटल के कर्मचारी ने भागते समय अर्जुन के हाथ खून से सने देखकर मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। मृतका की बहन चंचल ने आरोपी पर दहेज के लिए मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। खोड़ा पुलिस से शिकायत की है।
दिल्ली बुराड़ी के संतनगर में पोखराम की कोठी के पास प्रियंका (26) पिता दयानंद और परिवार के साथ रहती थी। दो साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ गढ़ निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी नित्या है। चंचल का आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए प्रियंका से मारपीट करने लगा था। वह छह महीने से मायके में किराए पर रह रही थी और दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रही थी। रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उसने बेटी और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। इस बीच अचानक अर्जुन ने उसे फोन कर खोड़ा के आदर्श नगर में होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया। आठ जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे से वह होटल में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह होटल में मिलने के लिए पहुंची तो अर्जुन कमरा नंबर-107 में था। कुछ देर बाद अर्जुन कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगा। होटल के कर्मचारी मोहित ने बताया कि अर्जुन उसे धक्का देकर बाइक से वारदात में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया, उसके हाथ में खून लगा था। काफी रोकने पर भी वह नहीं रुका। तो उसे शक हो गया। मोहित तुरंत कमरे के पास गया तो गेट पर खून के निशान थे। उसने मैनेजर अभय को फोन कर बुलाया। कमरे में खून फैला देखकर पुलिस को सूचना दी गई। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे तो बाथरूम में प्रियंका का शव खून से लथपथ मिला। पेट को चाकू से गोदा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रियंका को मारने के लिए लगाया था आरोपी ने करंट :
चंचल ने आरोप लगाया कि अर्जुन लगातार दहेज की मांग कर रहा था। इसके लिए उसने एक बार प्रियंका से मारपीट के बाद उसे करंट भी लगाया था। जिसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। इतना ही नहीं परिवार को भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी शादी के दौरान गढ़ के किसी पेट्रोल पंप पर काम करता था। कुछ महीनों बाद उसे भी छोड़ दिया। मारपीट और अन्य मामलों में परिजनों ने बुराड़ी के थाने में शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे, नहीं सुनी किसी ने आवाज :
परिजनों ने होटल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि होटल में किसी भी जगह पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। जबकि संदिग्ध के प्रवेश को लेकर पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वारदात से पूर्व अर्जुन और प्रियंका के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ होगा तो क्या किसी कर्मचारी ने उनकी आवाज नहीं सुनी होगी। इतना ही नहीं, खोड़ा पुलिस ने होटल के रजिस्टर को आकर चेक किया था नहीं, जिससे संदिग्धों के प्रवेश का पता लगाया जाता है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से खोड़ा पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।
कोर्ट मैरिज की बात सुनने के बाद परिजनों ने कराई थी शादी :
चंचल के मुताबिक अर्जुन और प्रियंका दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। ढाई वर्ष पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की बात परिवार को बताई थी। छानबीन करने पर कोई कागज नहीं दिखा पाए थे। मगर दोनों के परिवार वालों ने बातचीत कर उनकी शादी करा दी थी। शादी के कुछ माह बाद ही उनका दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
बिगड़ गया डेढ़ साल की बच्ची का भविष्य
इस वारदात के बाद प्रियंका की डेढ़ साल की बेटी नित्या का भविष्य बिगड़ गया है। नित्या मां के बिना किसी और के पास नहीं जाती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हापुड़ में मिली आरोपी की लोकेशन :
खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगी हुई। उसकी लोकेशन हापुड़ गढ़ के आसपास मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed