फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

13 महीने बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों ने भरा फर्राटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
13 महीने बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों ने भरा फर्राटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजीपुर बॉर्डर से किसान हटने के बाद करीब 13 महीने में बृहस्पतिवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों ने फर्राटा भरा। 55 हजार से अधिक वाहन गुजरे। बुधवार रात एक्सप्रेसवे खोल दिया था। मगर दिल्ली में विनोद नगर ईस्ट के पास कंटेनर रखा होने की वजह से अधिकारियों ने ट्रैफिक संचालन बंद कर दिया था। अब यह रूट सामान्य हो गया है। वहीं, डाबर तिराहे से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे होते हुए दिल्ली जाने वाले रास्ते से भी बैरिकेड हटा दिए गए। इससे दिल्ली जाने में सहूलियत हुई।
किसानों के यूपी गेट से घर रवाना होने के बाद एनएचएआई की निर्माण एजेंसी ने एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर साफ-सफाई व रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया था। बुधवार रात निर्माण एजेंसी के प्रॉजेक्ट हेड एसजेड हैदर ने एक्सप्रेसवे पबर वाहनों चालकों के लिए रास्ता साफ कर दिया था। लेकिन दिल्ली की तरफ कंटेनर रखा होनेस्त्रत्त् से ट्रैफिक संचालन में दिक्कत हुई। सुबह करीब दस बजे विनोद नगर ईस्ट के सामने से दिल्ली पुलिस ने कंटेनर हटा दिए। जेसीबी और क्रेन की मदद से आला अधिकारियों ने दिल्ली एमसीडी टोल टैक्स से पहले यूपी गेट के प्वाइंट पर लगी सीमेंटेड और लोहे की बैरिकेड को भी हटा दिया। जिसके बाद सुबह 10:30 बजे से सैकड़ों वाहन चालक यूपी गेट के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर सके। हालांकि दिल्ली गाजीपुर मंडी से कौशांबी की तरफ आने वाली लेन पर अभी बैरिकेड लगी हैं।
विज्ञापन

एनएच-9 पर रखी बैरिकेड, रास्ता खुलने में लगेंगे दो-तीन दिन :
एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ होने के बाद अभी एनएच-9 पर वाहन चालकों को राहत नहीं मिली है। इस लेन पर बैरिकेड लगी हैं, जबकि निर्माण एजेंसी को रिपेयरिंग का काम भी करना है। शाम तक नगर निगम और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी साफ-सफाई के अलावा रिपेयरिंग के काम में जुटे रहे। इस बीच एनमएचआई के प्रोजेक्ट हेड अरविंद ने एनएच-9, एक्सप्रेसवे और यूपी गेट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी नुकसान :
निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट हेड एसजेड हैदर का कहना है कि एनएच-9 अप की सर्विस लेन पर किसानों ने शौचालय और कई प्रकार का निर्माण कर लिया था। इससे सर्विस लेन में काफी नुकसान हो गया है। करीब 300 मीटर एरिया में रिपेयरिंग के बाद दिल्ली सीमा में यूपी गेट फ्लाईओवर के ऊपर भी सड़क में हल्की क्रेक को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी वहां दिल्ली पुलिस की सीमेंटेड बैरियर रखे होने की वजह से रास्ता बंद है।

एक्सप्रेसवे पर दिनभर भटकते रहे वाहन चालक :
किसान आंदोलन हटने के करीब 384 दिन बाद एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे कई वाहन चालक रास्ता भटकने से परेशान नजर आए। कई वाहन चालक को एनएच-9 को समझकर डिवाइडर से ही दो पहिया वाहनों को दूसरी तरफ कुदाने का प्रयास कर रहे थे। जबकि कुछ चालक यूपी गेट जाने के लिए एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed