फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दोस्तों ने टाइल्स कारीगर को पीटकर मार डाला, बागपत में शव मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दोस्तों ने टाइल्स कारीगर को पीटकर मार डाला, बागपत में शव मिला
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी की विजय विहार कॉलोनी निवासी टाइल्स कारीगर अरशद (22) की दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। रविवार रात को अरशद का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। सोमवार को अरशद का शव बागपत के काठा गांव के पास जंगल में मिला। मंगलवार को परिजनों ने बागपत जाकर शव की शिनाख्त अरशद के रूप में की। वहीं, मंगलवार को ही हत्यारोपी द्वारा अरशद की हत्या करने की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
परिजनों का कहना है कि रविवार रात अरशद का दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश कर शुरू कर दी। परिजन अरशद की तलाश कर ही रहे थे कि मंगलवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवक रंजिश के चलते अरशद की हत्या करने की बात कह रहा था। यह ऑडियो अरशद के दोस्त की थी। वहीं, सोमवार को बागपत के काठा गांव में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बागपत पुलिस ने मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर शिनाख्त की अपील की थी। अरशद की हत्या की ऑडियो और बागपत पुलिस द्वारा जारी फोटो सोशल मीडिया पर देखने पर परिजन ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और सारा मामला बताया। अरशद की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन बागपत पहुंचे तो जंगल में मिला शव अरशद का ही निकला।
विज्ञापन

अब अरशद कभी घर नहीं आएगा
वायरल ऑडियो में एक हत्यारोपी अपने एक दोस्त से बात कर रहा है। पहले उसने कहा कि अरशद को एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया, लेकिन वह वहां से भाद गया। दोस्त ने बार-बार पूछा तो हत्यारोपी ने कबूल कर लिया। कहा कि अब अरशद कभी घर नहीं आएगा। अरशद को उसने और उसके बाई ने मार डाला है और शव इस तरह ठिकाने लगाया है कि कभी बरामद ही नहीं होगा। हत्यारोपी यह भी कह रहा है कि उसने अरशद को तीन गोली और भाई ने दो गोली मारीं। हालांकि, बागपत पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली आने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। आरोपी फरार चल रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।- रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ लोनी

कोट...
शिनाख्त न होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही गला घोंटकर मारने की बात सामने आई है। शरीर में गोली के निशान नहीं मिले है। मंगलवार को परिजनों ने शिनाख्त कर ली। - नीरज जादौन, एसपी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed