फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एनएच-नौ पर गलत लगा दिए दिशा सूचक, लोग हो रहे भ्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिशासूचक में गलती, अभयखंड
विज्ञापन

जाने वाले पहुंचे रहे अहिंसाखंड
साहिबाबाद। एनएच-9 पर कनावनी कट पर लगाए गए दिशासूचक में गलती के कारण अभयखंड जाने वाले वाहन अहिंसाखंड पहुंच रहे हैं। दरअसल यह गलती एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिर्टी ऑफ इंडिया) की ओर से की गई है। यह रास्ता अहिंसाखंड-2 को जाता है, लेकिन दिशासूचक पर अभयखंड लिखा गया है। इस पर वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटकर लौटना पड़ता है। शिकायत कई बार लोग एनएचएआई से कर चुके हैं।

इंदिरापुरम के कनावनी कट पर लगा दिशासूचक वाहन चालकों को काफी समय से भ्रमित कर रहा है। एनएचएआई ने यहां पर कनावनी का दिशासूचक तो सही लगाया है, लेकिन अभयखंड के लिए बोर्ड गलत लगा दिया गया है। जबकि वह इलाका यूपी गेट के करीब पड़ता है। कनावनी को जाने वाला यह रास्ता अहिंसाखंड दो को निकलता है। जिन लोगों को रास्ते की जानकारी है, वह तो आसानी से पहुंचे जाते हैं, लेकिन अनजान लोगों को भटकना पड़ रहा है। लोगों ने ट्वीट कर भी भी एनएचएआई के अधिकारियों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

जल्द बदलेगा दिशासूचक
मामले की जानकारी हुई है। दिशासूचक गलत लगा हुआ है। इसे जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
- मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर
लंबा चक्कर पड़ता है
गलत दिशासूचक अहिंसा खंड दो, कनावनी गांव और हिंडन बैराज तक ले जाता है। इसके बाद लंबा चक्कर काटकर लौटना पड़ा है।
- दीपक नागर
भटक रहे वाहन चालक
जिन लोगों को जानकारी है, उन्हें दिक्कत नहीं है। अनजान वाहन चालक घंटों इधर-उधर भटकते रहते हैं। क्योंकि आगे मुड़ने का रास्ता नहीं है।
- सतीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed