फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चप्पलों ने खोल दी चोरी की पहचान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चप्पलों ने खोल दी चोरों की पहचान
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी के एक घर में हुई चोरी की वारदात वहां मिली चप्पलों ने खोल दी। दो चोरों को उनकी चप्पलों ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। भागने के दौरान चोरों ही चप्पलें घटनास्थल पर ही छूट गईं थीं। पुलिस ने चप्पलों को आसपास के लोगों को दिखाया तो उन्होंने पहचान ली। इसके बाद लोग पुलिस को उस घर पर ले गए, जिस लड़के की ये चप्पलें थीं। वहां महिला ने एक जोड़ी चप्पल को अपने बेटे की बताया। कुछ देर बाद उनका बेटा अपने दोस्त के साथ बिना चप्पल के आते दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनके पास से घर से चोरी दोनों मोबाइल बरामद कर लिए।
कनावनी निवासी दिनेश कुमार अहिंसाखंड की एक सोसायटी में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी और बच्चे व अन्य लोग खाना खाकर सो गए। रात में चोरों ने मेन गेट को काटकर कुंडी खोल ली। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी को खोलने लगे। अलमारी की आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए और चोरों की आहट होने पर शोर मचा दिया। दिनेश का कहना है कि पकड़े जाने के डर से दोनों चोर दो मोबाइल लेकर तेजी से भागे। इस दौरान चोरों की चप्पलें वहीं छूट गईं। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चप्पलों के जरिये चोरों की पहचान करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया गया कि परिवार और कॉलोनी के लोगों ने चप्पलों को पहचान लिया। सुबह परिवार के लोग पुलिस के साथ एक घर पर गए। जहां महिला से चप्पलों की पहचान करने के लिए कहा। महिला ने एक जोड़ी चप्पलों को पहचान कर उन्हें अपने बेटे की बताईं। महिला ने कहा कि बेटा घर में नहीं है, रातभर पता नहीं कहां गया था। इसी दौरान दोनों आरोपी घर की तरफ आते दिखे। उनके पैरों में चप्पल नहीं थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और चप्पल के बारे में पूछा। जिस पर दोनों का कहना था कि चप्पल कहीं टूट गई थीं। पुलिस ने जब दोनों को चप्पल दिखाईं तो वह घबरा गए। तलाशी में इनके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। इंदिरापुरम सीओ अभय मिश्रा का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान गुलाल और सागर निवासी कनावनी के रूप में की है। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed